किसान महासभा के सम्मेलन में भाग लेने जालंधर रवाना हुआ प्रतिनिधिमंडल
हल्द्वानी, सितम्बर 19 -- हल्द्वानी, संवाददाता। अखिल भारतीय किसान महासभा के 20-21 सितंबर 2026 को जालंधर (पंजाब) में आयोजित होने वाले पांचवें राष्ट्रीय सम्मेलन में भागीदारी के लिए नैनीताल जिले का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को रवाना हुआ। रवानगी से पूर्व नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों की खिलाफत की। महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष बहादुर सिंह जंगी ने कहा कि सम्मेलन में देश की खेती और किसानों के गहरे संकट पर मंथन कर आगामी किसान आंदोलन की ठोस रणनीति तैयार की जाएगी। कैलाश पाण्डेय ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सबसे बड़ा सवाल यह है कि सरकार खेती की व्यवस्था किसे सौंप रही है। भारत-अमेरिका कृषि व्यापार समझौते को मंजूरी देकर केंद्र ने किसान, खेत मजदूर, उपभोक्ता और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा पर सीधा प्रहार किया है। यह भी पढ़ें- किसान महासभा के राष्ट्रीय सम्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.