हल्द्वानी, सितम्बर 19 -- हल्द्वानी। अखिल भारतीय किसान महासभा के 20-21 सितंबर को जालंधर (पंजाब) में आयोजित होने वाले पांचवें राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए नैनीताल जिले का प्रतिनिधिमंडल रवाना हो गया है। शनिवार को रवानगी से पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष बहादुर सिंह जंगी ने कहा कि सम्मेलन में कृषि संकट पर चर्चा कर आगामी आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने केंद्र सरकार की कृषि नीतियों को किसान विरोधी करार दिया। वरिष्ठ नेता डॉ. कैलाश पाण्डेय ने आरोप लगाया कि भारत-अमेरिका कृषि व्यापार समझौते और प्रस्तावित बीज विधेयक के जरिए सरकार खेती व्यवस्था को बड़े कॉरपोरेट घरानों के हाथों में सौंपने का प्रयास कर रही है, जिससे खाद्य सुरक्षा पर सीधा हमला हो रहा है। किसान महासभा के राष्ट्रीय सम्मेलन में जाने वाले नैनीताल जिले के प्रतिनिधियों में मुख्य रूप से...