गिरडीह, सितम्बर 6 -- देवरी। भाकपा माले देवरी प्रखंड कमेटी के सदस्यों की शनिवार को घसकरीडीह में बैठक आयोजित की गई। जिसमें बीस सितंबर से जालंधर में किसान महासभा का दो दिवसीय महासम्मेलन में भाग लेने एवं संगठन के विस्तार संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता मुस्तकीम अंसारी ने की। संचालन रामकिशुन यादव ने किया। बैठक में उपस्थित सदस्यों को 20 एवं 21 सितंबर को जालंधर में किसान महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन की जानकारी दी गई। जिसे लेकर 15 सितंबर तक जिला एवं प्रखंड कमेटी के सदस्य गांव-गांव अभियान चलाकर लोगों को कार्यक्रम की जानकारी देने की बात कही गई। बैठक में झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा की सदस्यता अभियान को भी गति देने का निर्णय लिया गया। 15 सितंबर को देवरी में आयोजित होनेवाले छात्र-युवा संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने पर भी चर्चा हुई। मौके प...