लखीमपुरखीरी, फरवरी 9 -- सिंगाही, संवाददाता। 35 सालों से अधर में लटके सिंगहा कलां गांव में प्रस्तावित डिग्री कालेज के निर्माण की उम्मीद जागी है। इसे लेकर यहां एक बैठक हुई। इसमें कहा गया कि सिंगहा कलां में डिग्री कालेज बनाने के मामले में अदालत ने तथ्यों की जांच कराकर कार्रवाई करने और इसकी रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। इस बाबत गांव में की गई बैठक में लोगों को जानकारी देते हुए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्याम मोहन दीक्षित ने बताया कि सन 1980 में सरजू सहकारी चीनी मिल बेलरायां के उपाध्यक्ष प्रीतम सिंह दुग्गा की अध्यक्षता में गन्ना किसानों के गन्ना मूल्य से दस पैसे प्रति क्विंटल कटौती करके सिंगहा कलां में सरजू किसान महाविद्यालय बनाने का प्रस्ताव पास हुआ था। इसके लिए एक डिग्री कालेज समिति भी बनाई गई थी। इस कटौती से करोड़ों रुपए मिल में इकट्ठा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.