आगरा, अगस्त 25 -- श्री बांके बिहारी गेस्ट हाउस में मंगलवार को भारतीय किसान क्रांति यूनियन के तत्वावधान में प्रथम किसान महापंचायत आयोजित हुई। इस दौरान वक्ताओं ने सरकार की गलत नीतियों को दोहराया। साथ ही आगामी समय में संपंन होने वाले कार्यक्रमों के के बारे में अवगत कराते हुए उन्हें सफल बनाने की अपील की। किसान पंचायत के दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में इस समय भ्रष्टाचार चरम पर है, किसान खाद व डीएपी की किल्लत से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार ठीक है, लेकिन उसकी नीतियां गलत हैं। इन नीतियों से किसानों को दबाया जा रहा है। महापंचायत के दौरान संगठन के विस्तार और उसकी मजबूती को लेकर भी गंभीर चर्चा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किसानों से अपील की कि वह आगामी दो सितंबर से चार सितंबर तक जनपद मथुरा में आयोजित...