बदायूं, जून 12 -- हरदोई में प्रस्तावित किसान महापंचायत में शामिल होने जा रहे भारतीय किसान यूनियन (भानु) के जिलाध्यक्ष को पुलिस ने बुधवार रात से ही उनके आवास पर ही रोक दिया। देर रात तक पुलिस की निगरानी में रहे जिलाध्यक्ष ने इसे किसानों की आवाज दबाने की कार्रवाई बताया, जबकि पुलिस ने कदम को शांति व्यवस्था से जुड़ा बताया। हरदोई में गुरुवार को आयोजित किसान महापंचायत में शामिल होने जा रहे भारतीय किसान यूनियन (भानु) के जिलाध्यक्ष अतुल कुमार तोमर को पुलिस ने उनके गांव ईसापुर बहेड़िया स्थित आवास पर हाउस अरेस्ट कर दिया। बुधवार रात थाना मुजरिया पुलिस उनके घर पहुंची और उन्हें बाहर जाने से रोक दिया। यह भी पढ़ें- किसान महापंचायत में जाने से पहले भाकियू भानु जिलाध्यक्ष को किया हाउस अरेस्ट अगले दिन सुबह पुलिस ने अपना पहरा हटा लिया। घटना के बाद किसान संगठ...