किसान महापंचायत को सफल बनाने का आह्वान किया
अमरोहा, जून 5 -- मंडी धनौरा। भारतीय किसान यूनियन शंकर गुट पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को संगठन जिलाध्यक्ष चौधरी नेमपाल सिंह के आवास गांव कौराला में हुई। छह जून को कलक्ट्रेट पर होने वाली किसान महापंचायत, धरना-प्रदर्शन एवं घेराव कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई। अधिक से अधिक किसानों से महापंचायत में शामिल होने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि किसानों की समस्याओं को अनदेखा किया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा पांच लाख रुपये किए जाने की घोषणा के बाद भी किसानों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। मंडल के लगभग पांच लाख किसानों के हित में निर्मित मध्य गंगा नहर फेस-2 परियोजना में आज तक पानी नहीं छोड़ा गया है, जिससे किसानों को सिंचाई के संकट का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- किसान महापंचायत को सफल बनाने का आह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.