रुडकी, जून 28 -- किसान मजदूर संगठन सोसाइटी की महानगर रुड़की कार्यकारिणी की घोषणा रविवार को राष्ट्रीय प्रभारी संगठन नवीन मार्या ने की। सतीश चंद फौजी को महानगर अध्यक्ष तथा नाथीराम सैनी को महामंत्री नियुक्त किया गया, जबकि पूर्व अध्यक्ष किरणपाल को महानगर कमेटी का प्रभारी बनाया गया। रविवार को रुड़की में आयोजित बैठक में नई कार्यकारिणी के गठन के साथ वृक्षारोपण, मेधावी विद्यार्थियों की सहायता, नशा मुक्ति अभियान और जनसमस्याओं के समाधान से जुड़े प्रस्ताव भी पारित किए गए। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट महक सिंह सैनी ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए जनहित एवं समाजसेवा के कार्यों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- किसान मजदूर संगठन की रुड़की महानगर कार्यकारिणी घोषित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...