सहारनपुर, जनवरी 13 -- तहसील मुख्यालय पर किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा धरने के दौरान हुक्का पीने को लेकर एसडीएम और कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोमवार को तहसील मुख्यालय पर भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग को लेकर किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ता और ग्रामीण धरने पर बैठे थे। देर शाम तहसील परिसर में धरने के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा हुक्का पीने से मना किए जाने पर एसडीएम और संगठन के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। इस संबंध में एसडीएम डॉ. पूर्वा शर्मा ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि तहसील परिसर में ठाकुर पूरण सिंह सहित किसान संगठन के कुछ लोग-प्रिंस राणा, महेश त्यागी आदि-गांव नन्हेड़ा कलां की हड़वाड़ की भूमि से कब्जा हटवाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे। धरने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.