बिहारशरीफ, फरवरी 15 -- किसान मजदूर विरोधी कानून के विरोध में प्रखंडों में 26 को देंगे धरना भाकपा पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में लिया गया निर्णय फोटो : भाकपा पार्टी : बिहारशरीफ बड़ी पहाड़ी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय में रविवार को जिला कमेटी की बैठक में शामिल राज्य मंत्री रामनरेश पांडेय व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। बड़ी पहाड़ी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय में रविवार को जिला कमेटी की बैठक हुई। पार्टी के राज्य मंत्री रामनरेश पांडेय व पर्यवेक्षक प्रभात कुमार पांडेय ने कहा कि चारों तरफ अराजकता का माहौल है। किसान मजदूर विरोधी कानून के विरोध में प्रखंड मुख्यालयों पर 26, 27 और 28 फरवरी को धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि जिला में 10 हजार नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ा जाएगा। बैठक में जिला सचिव राजकिशोर प्रसाद, ...