पूर्णिया, मई 17 -- रानीपतरा, संवाद सूत्र। बिहार राज्य किसान सभा का 38वां जिला सम्मेलन पूर्णिया के 'शहीद अजीत सरकार नगर' स्थित मंगलम श्री भवन में उत्साह एवं संघर्ष के संकल्प के साथ संपन्न हुआ। सम्मेलन की शुरुआत शहीद कामरेडों को दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। कार्यक्रम में अखिल भारतीय किसान सभा के केंद्रीय संयुक्त सचिव अवधेश कुमार पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- महंगाई से किसान, खेत मजदूर और आम जनता पर पड़ रहा भारी बोझ जिला कमेटी का गठन सम्मेलन में संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से 21 सदस्यीय जिला कमेटी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इसमें मिथिलेश सिंह को अध्यक्ष तथा गुड्डू महतो को सचिव चुना गया। अध्यक्ष मंडली में शिवनारायण चौहान, सुदीलाल मुंडा, लुकमान, बालेश्वर मंडल एवं चंदनपुर शामिल रहे। वहीं संचालन समिति म...