एटा, फरवरी 1 -- आम बजट किसानों और मजदूरों के हित में निरासा जनक रहा है, सरकार ने बजट में किसानों के लिए खाद, बीज, कृषि उपकरण, केसीसी, जमीन की रजिस्ट्री आदि किसी भी बिन्दु पर कोई राहत नहीं दी है। यह बजट केवल उद्योगपतियों के हित को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया है। इससे आम जनता को महंगाई से भी राहत नहीं दी गई है।-अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय किसान यूनियन। केंद्रीय आम बजट में केवल उद्योगपतियों का ध्यान रखा गया है। गरीब, मध्यम वर्गीय जनता को ध्यान में रखते हुए बजट नहीं पेश किया गया है। बजट से एटा के लोगों को जो आस थी, वह कुछ नहीं हुआ है। युवाओं के लिए न तो कोई औद्योगिक इकाई के लिए बजट मिला है और ना ही युवाओं और किसानों के लिए प्रवाधान किए गए है। खाद पर कोई छूट नहीं मिली।- सोनी वशिष्ठ, राष्ट्रीय महासचिव भाकियू भानु किसानों की...