हरदोई, अप्रैल 18 -- बिलग्राम। बिलग्राम में भारतीय किसान यूनियन अंबावता की पंचायत हुई। इसमें किसानों के मुद्दे पर एसडीएम को ज्ञापन दिया गया । जिला अध्यक्ष प्रेमसागर यादव की अगुवाई में हुई किसान पंचायत में किसानों ने कहा की बैफ़रिया गुरौली और पसनेर की उपजाऊ जमीन किसी भी कीमत पर औद्योगिक गलियारा के लिए नहीं देंगे। किसान आंदोलन करेंगे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यहाँ की जमीन जाने से किसान भूमिहीन हो रहे है। जबकि किसानों को भूमिहीन नही किया जा सकता। सरकार को ऐसी जमीन तलाशनी चाहिए जो उपजाऊ न हो। इसके अलावा किसानों का कहना है कि ओलावृष्टि से माधवगंज ब्लॉक के तमाम किसान बिल्कुल बर्बाद हो गए उनकी फसल का सत प्रतिशत मुआवजा दिया। यह भी पढ़ें- भाकियू ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जाए । आरोप है कि गंगा एक्सप्रेस वे बनाने वाली कंपनी ने तमाम सड़के तोड़ दी। इन्...