रुडकी, अप्रैल 8 -- कलियर, संवाददाता। क्षेत्र में बीते दिनों हुई बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की गेहूं की फसल को पहले ही भारी नुकसान पहुंचाया था। खेतों में खड़ी तैयार फसल जमीन पर बिछ गई थी और किसान इस नुकसान से उबर भी नहीं पाए थे कि मंगलवार से शुरू हुई लगातार बारिश ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी है। किसानों ने सरकार से मांग की है कि प्रभावित खेतों का जल्द सर्वे कराकर नुकसान का आकलन किया जाए और उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए। बारिश के चलते गेहूं की कटाई का कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गया है। कई खेतों में कटी पड़ी फसल पानी में भीग रही है, जबकि पहले से गिरी फसल के सड़ने और खराब होने का खतरा मंडरा रहा है। इससे न केवल पैदावार में कमी की आशंका है, बल्कि गेहूं की गुणवत्ता पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता है। कलियर क्षेत्र के किसानों का कहना है कि पहले तेज ...