लोहरदगा, फरवरी 11 -- कैरो, प्रतिनिधि।लोहरदगा कैरो प्रखंड के सढाबे में जिला उद्यान विभाग द्वारा किसानों की आर्थिक स्थिति में बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्यान विकास योजना के तहत किसानों के बीच अदरख बीज का वितरण किया गया। जिला परिषद अध्यक्ष सुखदेव उरांव, प्रखंड उपप्रमुख सीमा भगत, मुखिया सुमित्रा उरांव, उपमुखिया जगबंधन भगत द्वारा संयुक्त रूप से किसानों के बीच अदरक बीज का वितरण किया गया। सुखदेव उरांव ने कहा कि सरकार और विभाग द्वारा किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए इस तरह की योजना चलाई जा रही है। इसका ठीक से उपयोग कर किसान अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार कर सकते हैं। उप प्रमुख सीमा भगत ने कहा कि किसानों के लिए जिस तरह की जरूरत होगी उसपर आगे भी काम किया जाएगा। जरूरत है किसानों को एक दूसरे के साथ सामंजस्य स्थापित कर आगे बढ़ने की। मुखिया...