गढ़वा, जून 11 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम के ग्यारहवें दिन गुरुवार को कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से मेढ़ना गांव में खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे वरीय वैज्ञानिक महेश चंद्र जेराई ने किसानों को फसल विविधता और फसल चक्र अपना कर खेती करने की सलाह दी। किसानों से अपील किया कि जल संरक्षण पर विशेष ध्यान दें। जल संरक्षण के अंतर्गत धान की रोपनी नहीं कर धान की सीधी बोआई करें। कम पानी चाहने वाली फसलों का चयन करें। साथ ही कम अवधि वाली फसलों का चयन करें। जलवायु जोखिम को कम करने के लिए अंतर फसल और जलवायु अनुकूल किस्म का चयन करें। यह भी पढ़ें- मृदा परीक्षण कराएं, हरी खाद का करें प्रयोग मृदा परीक्षण आधारित उर्वरक उपयोग, संतुलित मात्रा में नाइट्रोजन, फॉस्फोरस एवं पोटाश के प्रयोग और मृदा स्वास्थ्य कार्ड की अनुशंसाओं...