बिहारशरीफ, मार्च 13 -- बिन्द प्रखंड के बकरा गांव में लगायी गयी पाठशाला बिन्द, निज संवाददाता। प्रखंड के बकरा गांव में किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। पाठशाला में क्षेत्र के दर्जनों प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया। पाठशाला के चौथे सत्र में किसानों को प्याज की उन्नत खेती के गुर सिखाए गए। कृषि विशेषज्ञों ने प्याज की नर्सरी तैयार करने से लेकर फसल कटाई तक की बारीकियों से अवगत कराया। वैज्ञानिकों ने कहा कि आधुनिक तकनीकों और उन्नत बीजों का चयन कर किसान न केवल पैदावार बढ़ा सकते हैं, बल्कि कम लागत में अच्छी कमाई भी कर सकते हैं। सत्र में मिट्टी उपचार, संतुलित खाद प्रबंधन व कीट नियंत्रण पर विशेष जोर दिया गया। ​विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दिया कि प्याज की खेती में जल निकासी का उचित प्रबंध व समय पर खर-पतवार नियंत्रण अनिवार्य है। इस अवसर पर उपस्थित किसान...