सहारनपुर, दिसम्बर 15 -- जिले के 316 गांवों में आयोजित होने वाली 'किसान पाठशालाएं दुनिया का सबसे बड़ा टेक्नोलॉजी ट्रांसफर का कार्यक्रम है। रबी सीजन के लिए किसान पाठशाला का शुभांरभ करते हुए उप कृषि निदेशक संदीप पाल ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि इन पाठशालाओं में विभागीय कर्मचारियों/ट्रेनर के द्वारा कृषकों को नवीनतम तकनीकी एवं योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। प्रथम दिन किसानों को प्राकृतिक खेती, फार्मर रजिस्ट्री, पशुपालन, गन्ना, उद्यान, मत्स्य आदि से सम्बन्धित तकनीकी की जानकारी दी गयी। बताया कि जिले की 316 चयनित ग्राम पंचायतों में किसान पाठशाला का आयोजन चार चरणों क्रमशः 15 व 16 दिसम्बर, 19 व 20 दिसम्बर, 22 व 24 दिसम्बर एवं 29 व 30 दिसंबर 2025 में दोपहर 2 से 5 बजे तक प्राथमिक विद्यालय/पंचायत सचिवालय परिसर एवं कॉपरेटिव सोसाइटी में किया जायेगा। का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.