बागपत, मार्च 3 -- खेकड़ा। क्षेत्र के सैदपुर गांव में दो भाइयों ने साथी के साथ मिलकर किसान मानवेंद्र पर लाठी डंडों और ईंटों से जानलेवा हमला किया था। जिसमें वह घायल होने के साथ मौके पर ही बेहोश हो गया था। पुलिस ने घटना का मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। क्षेत्र के सैदपुर गांव में किसान पुरुषोत्तम त्यागी परिवार के साथ रहता है। दो दिन पहले पुरुषोत्तम का पुत्र मानवेंद्र खेतों पर जा रहा था। रास्ते में गांव के ही दो भाइयों वीरेंद्र और धीरेंद्र व उनके साथी नानचंद ने उस पर लाठी डंडों और ईंटों से हमला बोल दिया। जिसमें वह गंभीर रूप में घायल होने के साथ मौके पर ही बेहोश हो गया। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि घटना का तीनों हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं। जल्द ही ...