रुद्रपुर, अप्रैल 2 -- सितारगंज। खेत में धान की रोपाई की तैयारी कर रहे एक किसान पर पड़ोसियों ने हमला कर दिया। हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शक्तिफार्म क्षेत्र के गांव अरविंद नगर निवासी कमलेश मल्लिक ने बताया कि 29 मार्च की सुबह वह अपने खेत में धान लगाने की तैयारी कर रहा था। तभी पड़ोसी खेत स्वामी प्रभास राय ने उसे गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने अपने भाई और भतीजे को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि मुकेश राय, अशोक राय और सपन राय ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से उसकी जमकर पिटाई कर दी। हमले में उसकी बाईं आंख, छाती, कमर और जांघ में गंभीर चोटें आईं। किसी तरह मौके से भागकर उसने अपनी जान बचाई। पुलिस ने मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.