शामली, मार्च 21 -- शामली। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव कुड़ाना में खेत से घर लौट रहे एक किसान पर दो दबंगों द्वारा लाठी-डंडों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल किसान वंश मलिक अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उसने बताया कि वह सुबह खेत से पशुओं का चारा लेकर घर लौट रहा था, तभी गांव का ही एक दबंग अपने चाचा के साथ लाठी-डंडों और तमंचे से लैस होकर वहां पहुंच गया। पीड़ित के अनुसार, दोनों ने बिना किसी कारण उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे। जान बचाने के लिए वह किसी तरह वहां से भागकर अपने घर की ओर पहुंचा। आरोप है कि हमलावर उसके घर तक भी पहुंच गए और व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.