कानपुर, जून 3 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। महाराजपुर के बैजाखेड़ा में खेत में फूल तोड़ रहे एक किसान पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। जिससे किसान के गले, सीने और पीठ पर नाखून से गहरे जख्म हो गए हैं। किसान को इलाज के लिए हैलट लाया गया। तेंदुए के हमले की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की जांच में खेत में जिस जगह किसान पर जानवर ने हमला किया, वहां लकड़बग्घे के पंजे के निशान मिले। बैजाखेड़ा निवासी किसान सुरेंद्र पासवान बुधवार सुबह खेत में गुलाब के फूल तोड़ रहे थे। साथ में पत्नी मनीषा, बेटा सनी भाई वीरेंद्र भी थे। यह भी पढ़ें- खेत में फूल तोड़ रहे किसान पर लकड़बग्घे का हमला, घायल इसी बीच सुरेंद्र की गर्दन पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। सुरेंद्र चिल्लाए तो परिजन दौड़े। शोर सुनकर जानवर भाग गया। परिजनों ने बताया कि मक्के के खेत म...