बागपत, मार्च 25 -- बागपत। छपरौली थाना क्षेत्र के कुर्ड़ी गांव में भूमि विवाद को लेकर एक किसान पर अवैध शस्त्रों से फायरिंग करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कुर्ड़ी गांव निवासी किसान लोकेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गत 18 मार्च को वह अपने खेत में बिजली का केबल डालकर फसल की सिंचाई करने गया था। बताया कि भूमि बंटवारे के कारण बिजली का पोल विपक्षी पक्ष के हिस्से में चला गया था, जिसे लेकर विवाद चल रहा था। जैसे ही वह अपने नलकूप पर पहुंचा, तो गांव के कुछ लोग लाइसेंसी और अवैध हथियारों के साथ वहां आ धमके। उन्होंने हवाई फायरिंग शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए गाली-गलौज करने लगे। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। थाना प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.