शामली, मार्च 30 -- क्षेत्र के ग्राम डूंडूखेडा में 4 दिन पूर्व एक मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। ओमपाल पुत्र खडक सिंह ने थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि उनके दोनों बेटे खेत में काम कर रहे थे, तभी जोशी, कैसर, मंजीत और अन्य लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। शोर मचाने पर लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी भाग गए, लेकिन जाते समय धमकी दी कि अगली बार मिलने पर जान से मार देंगे। पीड़ितों का जिला अस्पताल शामली में इलाज चल रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...