लखनऊ, फरवरी 28 -- किसान पथ पर शनिवार सुबह नटकुर अंडरपास के नजदीक एक डंपर चालक ने विवाद के बाद ट्रक क्लीनर संदीप (35) को ताबड़तोड़ कई तमाचे जड़े। फिर डंपर से कुचलकर संदीप को मार डाला। संदीप को मारने के बाद वह डंपर छोड़कर फरार हो गया। बताया जाता है कि करीब एक किमी पूर्व डंपर चालक ने ट्रक में टक्कर मार कर उसका साइड मिरर तोड़ा था। इससे नाराज होकर संदीप ने डंपर चालक का पीछा किया तो दोनों में विवाद हो गया। पुलिस आरोपी डंपर चालक की तलाश कर रही है। इंस्पेक्टर थाना बिजनौर कपिल गौतम के मुताबिक संदीप मूल रूप से उन्नाव जनपद के हसनगंज थाना क्षेत्र के सेमरा गांव का निवासी था। वह पड़ोसी गांव छरिहरा निवासी ट्रक चालक फुरकान के साथ क्लीनर का काम करते थे। फुरकान ने बताया कि वह ट्रक में झांसी से कापियां लादकर गोरखपुर जा रहे थे। सुबह करीब 10 बजे कानपुर रोड से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.