बाराबंकी, अप्रैल 14 -- निन्दूरा (बाराबंकी), संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में वन विभाग के देवा रेंज की तरफ से किसान पथ पर की पटरियों पर ट्री गार्ड में वृक्षारोपण किया गया। बढ़ती गर्मी और प्रदूषण को देखते हुए प्रभागीय वनाधिकारी आकाशदीप बधावन के निर्देश पर यह वृक्षारोपण किया गया। वर्तमान में लगभग एक हजार ट्री गार्ड में छायादार एवं शोभाकार कचनार, महोगनी, चकरेसिया तथा छितवन प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया है। भविष्य में तीन हजार ट्री गार्ड में वृक्षारोपण और किए जाने की योजना प्रस्तावित है। बताते चलें कि वर्तमान में किसान पथ पर एक भी छायादार वृक्ष न होने से राहगीरों एवं यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कहीं-कहीं वृक्ष लगे हैं लेकिन खजूर प्रजाति के हैं, जिससे किसी भी प्रकार की छाया प्राप्त नहीं होती है।देवा रेंज द्व...