हाजीपुर, फरवरी 18 -- हाजीपुर। निज संवाददाता किसान रजिस्ट्रेशन अभियान के अंतर्गत वैशाली जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उपलब्ध नवीनतम प्रतिवेदन के अनुसार जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े कुल 2,14,562 किसानों के विरुद्ध 2,25,597 फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण की गई है,जो 105 प्रतिशत उपलब्धि को दर्शाता है। मालूम हो कि उपलब्धि जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के नेतृत्व,सतत समीक्षा एवं प्रभावी मॉनिटरिंग का प्रतिफल है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 78,766 पीएम किसान लाभार्थियों का सफलतापूर्वक फार्मर रजिस्ट्रीकरण किया गया है,जो कुल पीएम किसान लाभार्थियों का 36.7 प्रतिशत है। जिले में इस अभियान को कैंप मोड में तीव्र गति से संचालित किया जा रहा है। सभी प्रखंडों में विशेष श...