मुजफ्फरपुर, फरवरी 3 -- गायघाट, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में किसान पंजीकरण को लेकर समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान पंजीकरण कार्य में लापरवाही सामने आने पर महमदपुर सूरा पंचायत के राजस्व कर्मचारी प्रभात किरण को निलंबित कर दिया गया। वहीं राजस्व कर्मचारी रोहित कुमार, हिमांशु कुमार और पुरुषोत्तम दास का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया। बैठक में उपस्थित कृषि समन्वयकों, किसान सलाहकारों और राजस्व कर्मचारियों को डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसान पंजीकरण अभियान में तेजी लाते हुए निर्धारित लक्ष्य को हर हाल में पूरा करें। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान बेरुआ पंचायत के किसान सलाहकार बैठक में अनुपस्थित पाए गए, जिस पर जिलाधिकारी ने उनसे...