पटना, फरवरी 1 -- पटना जिले में किसान पंजीकरण कार्य के लिए सोमवार से शिविर लगेगा। यह पांच दिवसीय शिविर जिले की सभी 322 पंचायतों में 6 फरवरी तक चलेगा। डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने सभी छूटे हुए किसानों से इस शिविर का लाभ उठाकर अपना फार्मर आईडी बनवाने की अपील की। उन्होंने पदाधिकारियों को इस शिविर में किसानों का हरसंभव सहायता करने का निर्देश दिया। डीएम ने जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, सभी प्रखंडों के वरीय नोडल पदाधिकारियों, अपर समाहर्ता एवं उप विकास आयुक्त को किसान बंधुओं के बीच सघन जन-जागरूकता अभियान चलाकर उन्हें शिविर तक लाने और एग्री स्टैक परियोजना अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाने का निर्देश दिया। डीएम ने सभी छह भूमि सुधार उप समाहर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र अंतर्ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.