किसान पंचायत में उठे स्मार्ट मीटर और यूरिया संकट के मुद्दे
कन्नौज, मई 8 -- क्षेत्र के ग्राम रामखेड़ा में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन भानु प्रतिनिधि मंडल की ओर से किसान पंचायत आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने भाग लेकर खेती-किसानी से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की। कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री अमन यादव, राष्ट्रीय सचिव आरपी ठाकुर, कानपुर मंडल अध्यक्ष अमित कुमार राजपूत एवं नवनियुक्त युवा मोर्चा तहसील अध्यक्ष हिमांशु यादव ने किया। बैठक में किसानों ने प्रीपेड स्मार्ट मीटर का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। किसानों का कहना था कि शासन के निर्देशों के बावजूद मीटरों को पोस्टपेड में परिवर्तित नहीं किया गया है। किसानों ने पुराने मीटर बहाल करने और सरकार से इस व्यवस्था पर पुनर्विचार की मांग की। यूरिया और डीएपी की ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था पर भी किसानों ने चिंता जताई। उनका कहना था कि अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.