मुजफ्फर नगर, सितम्बर 10 -- भारतीय किसान यूनियन ने आगामी 17 सितंबर की किसान पंचायत की सफलता के लिए क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को मोरना ब्लॉक के गांव मजलिसपुर तोफिर और सीताबपुरी में आयोजित बैठकों में भाकियू नेताओं ने किसानों से महापंचायत में पहुंचने का आह्वान किया। वरिष्ठ नेता योगेश शर्मा और विकास कुमार ने बाढ़ से तबाह हुई गन्ने की फसल का सर्वे कराकर शासन से उचित मुआवजे की मांग की। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार बृजेश कुमार को किसानों ने समस्याओं से अवगत कराया। नेताओं ने चेतावनी दी कि सरकार पेराई सत्र से पहले गन्ने का रेट घोषित करे, अन्यथा यूनियन सड़कों पर उतरेगी। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: महापंचायत के लिए 250 ट्रैक्टरों के साथ पहुंचेंगे जीआईसी मैदान कार्यक्रम की अध्यक्षता मदनसिंह व संचालन सतपाल सिंह ने किया इस ...