पूर्णिया, अप्रैल 18 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता।पूर्णिया कृषि उत्पादन बाजार समिति गुलाबबाग गेट पर भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित सात दिवसीय किसान न्याय सत्याग्रह कार्यक्रम पांचवें दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। जिसकी अध्यक्षता युवा अध्यक्ष शेख सदाम ने की। वहीं मंच संचालन कांग्रेस जिला अध्यक्ष अफरोज आलम ने किया। धरना में शामिल काग्रेस नेताओं ने यूएस ट्रेड डील के बारे मे जानकारी दिए साथ ही केंद्र सरकार की कृषि नीतियों के खिलाफ जोरदार हमला बोला। सत्याग्रह में बड़ी संख्या में जुटे किसानों, युवाओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ने प्रस्तावित अमेरिका-भारत कृषि व्यापार समझौते को किसानों के हितों के खिलाफ बताते हुए इसे तत्काल रद्द करने की मांग की। मौके पर युवा कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव सह प्रभारी बिहार सम्राट जेना, युवा राष्ट्रीय सचिव...