सोनभद्र, मई 11 -- सोनभद्र, संवाददाता। जनसमस्याओं को लेकर किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क और पेयजल आदि की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराए जाने की मांग की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी भर्ती प्रक्रिया में हो रही देरी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। संगठन ने कहा कि जनपद में लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया लंबित है, जिससे पात्र महिलाओं को रोजगार का लाभ नहीं मिल पा रहा है। अन्य जनपदों में भर्ती पूरी हो चुकी है, लेकिन सोनभद्र में अब तक प्रक्रिया अधूरी है।

पेयजल संकट और स्वास्थ्य सुविधाएं इसके अलावा ज्ञापन में पेयजल संकट, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी तथा वर्षों से लंबित विकास कार्यों को जल्द पूरा कराने की मांग भी की ग...