महाराजगंज, अगस्त 9 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर रविवार को पीडीए जन पंचायत में महंगाई, बेरोजगारी, आरक्षण व कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा। जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजय विद्यार्थी सविता ने कहा कि सरकार पिछड़ों का हक मार रही है। कहा कि किसान खाद-बीज के लिए परेशान है। नौजवान रोजगार के लिए सड़कों पर संघर्ष कर रहा है। उन्होंने 2027 में सत्ता परिवर्तन के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आह्वान किया। सविता ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज बेहाल है और लूट-खसोट का माहौल बना हुआ है। यह भी पढ़ें- भाजपा राज में पिछड़ों-दलितों का हो रहा उत्पीड़न: राम आसरे विश्वकर्मा किसानों को उनकी जरूरत की खाद-बीज के लिए भटकना पड़ रहा है। महंगाई लगा...