बरेली, जून 26 -- उत्तर प्रदेश पश्चिम युवा कांग्रेस की ओर से गुरुवार को एक बारातघर में नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अयान खान, अवनीश चौबे, जिला अध्यक्ष नादिर बेग एवं जिला कार्यकारी अध्यक्ष ताबिश हसन का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला ने भाजपा को घेरते हुए तमाम सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब एवं राष्ट्रीय प्रभारी मनीश शर्मा के निर्देशन में निकाली जा रही किसान-नौजवान बचाओ यात्रा दूसरा चरण शाहजहांपुर से रामपुर तक होगा, जिसमें आठ जिले शामिल होंगे और बरेली प्रमुख पड़ाव रहेगा। इस अवसर पर अजय शुक्ला, हाजी जुबैर, फिरोज खान, सभासद मुन्ना, सुरेंद्र सोनकर, मुस्तकीम, अफसार खान आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...