बांदा, अप्रैल 9 -- बांदा। किसान कामगार यूनियन तेवतिया के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद आजाद ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञान एसडीएम बबेरू को सौंपा है। बताया कि हाल ही में हुई बेमौसम वर्षा और ओले से बुंदेलखंड के समूचे किसानों की फसलों का सर्वे कराया जाए। हुए नुकसान की भरपायी 20 हजार रुपये प्रतिबीघा के रूप में किसानों को देकर उसकी भरपाई कराई जाए। बुंदेलखंड के सभी किसानां के सभी प्रकार के कर्ज मुक्त किए जाएं। इस दौरान जिलाध्यक्ष रामकिशोर यादव, इस्लाम खान, बाबू अली, अनेज, हबीब खां आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...