सहारनपुर, मई 11 -- बड़गांव, संवाददाता। गांव दल्हेड़ी के किसान ने सड़क पर पड़ा रुपये व कागजातों से भरा पर्स लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की। पर्स वापस मिलने पर पीड़ित ने राहत की सांस ली और किसान का आभार जताया। नानौता निवासी नीरज शर्मा सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य करते हैं। शनिवार शाम वह अंबेहटाचांद से काम निपटाकर दल्हेड़ी-मियानगी मार्ग से घर लौट रहे थे। रास्ते में उनका पर्स गिर गया, जिसकी जानकारी उन्हें घर पहुंचने पर हुई। रविवार सुबह खेत से लौटते समय दल्हेड़ी निवासी किसान सुखपाल सिंह पुत्र गजेसिंह को सड़क किनारे पर्स पड़ा मिला। पर्स में मिले मोबाइल नंबर पर कॉल कर उन्होंने सूचना दी। यह भी पढ़ें- महिला का खोया पर्स और मंगलसूत्र पुलिस ने खोजा इसके बाद नीरज शर्मा मौके पर पहुंचे, जहां सुखपाल सिंह और डॉ. सुशील ने पैसों से भरा पर्स उन्हें लौटा द...