हापुड़, जून 4 -- क्षेत्र के गांव लड़पुरा निवासी हरीश ने बताया कि वह दो दिन पूर्व अपने खेत से घर आया था। वहां आने के बाद गांव निवासी दो युवक वहां आए और उसको गाली गलौज करने लगे। पीड़ित ने ऐसा करने से मना किया तो आरोपी ने हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...