कटिहार, फरवरी 15 -- बारसोई निज प्रतिनिधि प्रखंड के चांदपारा पंचायत स्थित खुराधार खेत से विद्युत सिंचाई मोटर की चोरी करने वाले तीन युवकों को पकड़ कर पीड़ित किसान ने उन्हें बारसोई थाना पुलिस के हवाले कर दिया। बता दे की शुक्रवार की रात कुछ अज्ञात चोरों ने उनके खेत से सिंचाई के मोटर की चोरी कर ली थी। किसान ने बताया कि 14 फरवरी को खोजबीन के क्रम में उन्हें यह जानकारी मिली की रघुनाथपुर ग्राम में तीन युवक चोरी के माल के बटवारे को लेकर आपस में लड़ाई झगड़ा कर रहे हैं। पीड़ित किसान के मुताबिक उसने जब रघुनाथपुर ग्राम में जाकर देखा तो पाया कि चोरी हुई मोटर उन्हीं तीनों के पास मौजूद थीं। तीनों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया। मामले में गिरफ्तार चोरों की पहचान नगर पंचायत बारसोई स्थित रघुनाथपुर निवासी कुंदन, कन्हैया एवं पवन के रूप में हुई है। इस संबंध में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.