उन्नाव, जून 20 -- नवाबगंज। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के पेड़हरी गांव के किसान ने शनिवार सुबह खेत में स्थित पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटक खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पेड़हरी गांव के 45 वर्षीय सुरेश उर्फ शीलू पुत्र सुंदरलाल किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता था। सुबह सुरेश का शव उनके खेत में एक पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतक सुरेश के चार बेटे हैं। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी मुकुल दुबे मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- आलू दे गया दगा, 22 लाख का घाटा, व्यापारी ने की खुदखुशी पुलिस ने शव को नीचे उतरवा कर जांच की और पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मामला आत्महत्य...