पीलीभीत, जनवरी 27 -- पीलीभीत,संवाददाता। धान बेचकर घर जा रहे किसान ने दो लाख रुपये लूट की फर्जी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस को सूचना दी गई कि उसको तीन नकाबपोश बदमाशों ने रास्ते में रोककर दो लाख रुपये और मोबाइल लूट लिया गया। सूचना मिलने पर पहुंची न्यूरिया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू की। छानबीन के दौरान पता चला कि किसान ने लूट का फर्जी ड्रामा रचा था। उसने रुपये घर पर रखकर लूट की सूचना दे दी थी। पुलिस ने लूट फर्जी पाई है। जिसके आधार पर अब मुकदमा एक्सपंज किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक उधार के रुपयों से बचने के लिए लूट का फर्जी ड्रामा रचा गया था। थाना न्यूरिया क्षेत्र के न्यूरिया कॉलोनी निवासी दीपांकर मंडल ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 24 जनवरी को शाम करीब साढ़े सात बजे वह खटीमा से धान बेचकर करीब दो ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.