कन्नौज, अप्रैल 12 -- हसेरन क्षेत्र के खरगपुर गांव में एक किसान ने घर में रखा जहरीपा पदार्थ पी लिया। हालत बिगडने पर परिजनों में हड़कम्प मच गया। गंभीर हालत में उसे राजकीय मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जहर खाने का कारण घरेलू कलह बताया जा रहा है। रविवार को खरगपुर गांव निवासी कैलेश (50) पुत्र श्रीकृष्ण सिंह खेतीबाड़ी करके परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। रविवार की सुबह उन्होंने घर में रखा जहरीला पदार्थ पी लिया। जिससे उनकी हालत बिगड़ने लगी। हालत बिगड़ने पर परिजनों में हड़कम्प मच गया। आनन-फानन में उनको मेडिकल काॅलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। उनके भाई बृजेश ने बताया कि घर में कोई बड़ी बात नहीं हुई थी। मामूली बात को लेकर उन्होंने जहरीला पदार्थ पी लिया है। मेडिकल काॅलेज में इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.