लखनऊ, फरवरी 10 -- - मोहनलालगंज न्यायालय सिविल जज (सीडी) से स्टे आदेश के बाद भी आरोपी कब्जा करने में लगे - मौके पर आरोपियों पर असलहा लहराने, जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया लखनऊ, संवाददाता। प्रयागराज माघ मेला गोदाम कॉलोनी निवासी किसान आलोक चंद्रा ने मंगलवार को हजरतगंज के कॉफी हाउस में कहा कि सुशांत गोल्फ सिटी थाना के तहत गाटा संख्या 223 पर निलंबित पूर्व लेखपाल की मदद से जीएसटी के एक अधिकारी के पिता ने गलत चौहद्दी वाली फर्जी रजिस्ट्री तैयार करवाई है। कब्जा करने का प्रयास हुआ। सुशांत गोल्फ सिटी थाने की पुलिस से मदद न मिलने और विवाद बढ़ने पर आलोक न्यायालय सिविल जज (सीडी) मोहनलालगंज की शरण में गए, जहां से सात दिसंबर, 2025 को आदेश जारी किया गया कि वादी के अध्यासन में किसी प्रकार का कोई हस्तक्षेप न करे। किसान आलोक का आरोप है कि जब वह 26 जनवरी...