महोबा, जुलाई 6 -- चरखारी। किसान की भूमि बिना ऋण लिए बंधक बनाने का मामला उपजिलाधिकारी तक पहुंचा। किसान का आरोप है कि उसने कोई ऋण नहीं लिया और बैंक ने उसकी भूमि को बंधक बना लिया। पूरे मामले की जांच करा किसान ने मदद की गुहार लगाई है। एसडीएम डॉ प्रदीप कुमार को दिए शिकायती पत्र में तहसील क्षेत्र के गांव रिवई निवासी पीड़ित किसान मिथलेश ने बताया कि उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में उसकी भूमि को बंधक बनाया गया है। किसान का आरोप है कि उसने किसी भी प्रकार का कोई ऋण नहीं लिया इसके बाद भी बैंक ने उसकी भूमि को बंधक बना लिया। बम्हौरिया मौजा में गाटा संख्या 74 में बैंक के द्वारा 1 लाख 81 हजार का ऋण बताया जा रहा है। कहा कि बैंक कर्मचारियों की मनमानी से बैंक में भूमि बंधक हुई है। बिना ऋण लिए भूमि के बंधक होने से किसान मानसिक रूप से परेशान हो रहा है। पूरे मामल...