कानपुर, मई 4 -- कानपुर देहात, संवाददाता। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के अंता गांव के रहने वाले एक किसान ने संदिग्ध हलात में सोमवार को गांव के बाहर से निकली हाईटेंशन लाइन के पोल में फांसी लगा ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ व छानबीन की। फोरेंसिक टीम के साक्ष्य संकलन के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अंता गांव के रहने वाले अरविंद उर्फ़ झल्लू अवस्थी किसानी करते थे। मौजूदा समय में वह किसी बात को लेकर गुमसुम रह रहे थे। सोमवार सुबह उन्होंने गांव के बाहर से निकली हाई टेंशन लाइन के पोल में फांसी लगा ली। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर तक उनके वापस नहीं आने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। तो उनका शव बिजली के पोल में फांसी पर लटका मिला। जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। पति कि ...