महोबा, दिसम्बर 27 -- किसान ने खेत में काम कर रहे किसान ने आग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। किसान को परिजनों ने गंभीर अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया है। कबरई थाना के अलीपुरा गांव निवासी 65 वर्षीय जगदीश पाल खेती कर परिवार का भरण पोषण करता है। पिछले दो दिनों से किसान परेशान चल रहा था। शनिवार को खेत में किसान ने खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली। आग का गोला बने किसान को परिजनों ने आग बुझाकर जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। किसान गंभीर रूप से जल गया है। परिजन कुछ भी बताने से बच रहे है। थाना प्रभारी कबरई सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.