अयोध्या, फरवरी 21 -- रुदौली संवाददाता। शनिवार को समाधान दिवस के दौरान रुदौली तहसील परिसर उस समय सनसनी से भर उठा, जब बिचाला गांव निवासी किसान शत्रोहन ने अफसरों की नजरों के सामने ही अपनी जमीन पर कथित कब्जे से आहत होकर खुद पर पेट्रोल डाल कर आत्मदाह करने का प्रयास किया। लेकिन गनीमत रही कि मौके पर मौजूद पुलिस और कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया और बड़ा हादसा टल गया। बताया जाता है कि शत्रोहन की भूमि पर दूसरे पक्ष का कब्जा है। इस संबंध में करीब आठ माह पूर्व मामला दर्ज हुआ था, जो वर्तमान में धारा 24 के तहत न्यायिक प्रक्रिया में 'बाजदायरा' चल रहा है। अभी तक कोई अंतिम आदेश नहीं हुआ है। हल्का लेखपाल सुशीला देवी के क्षेत्र का यह मामला लंबे समय से लंबित है,जिससे किसान लगातार तहसील के चक्कर काट रहा है। शनिवार को आयोजित तहसील दिवस में क्षेत्रीय विधायक रामचं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.