लखनऊ, मई 5 -- गोसाईगंज थाने में किसान नेता के साथ अमेठी चौकी इंचार्ज द्वारा अभद्रता किए जाने के विरोध में किसान यूनियन के नेताओं ने थाने पर प्रदर्शन किया। किसान यूनियन अवध के जिला अध्यक्ष सरदार सिंह गौतम ने थानाध्यक्ष को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वे 5 मई को वो राम बहादुर रावत के साथ हुई मारपीट की शिकायत की पैरवी के लिए थाने आए थे। मुकदमा दर्ज होने के बाद अमेठी चौकी इंचार्ज संदीप मिश्रा ने अभद्रता की और तीन चार थप्पड़ जड़ दिए और फर्जी मुकदमे में फसाने की धमकी दी। मामले की जानकारी पर प्रदेश अध्यक्ष हलीम के नेतृत्व में किसान यूनियन के नेताओं ने थाने पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह ने चौकी इंचार्ज के खिलाफ शिकायत की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...