अमरोहा, मार्च 29 -- पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन बीआर आंबेडकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.दिग्विजय भाटी समेत छह लोगों पर गुंडा एक्ट लगा दिया है। पुलिस की कार्रवाई से खलबली मची है। उधर, दिग्विजय भाटी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने किसान हित की आवाज दबाने के लिए उन पर कार्रवाई की है। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि हसनपुर प्रभारी निरीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर नगर के मोहल्ला होली वाला निवासी डॉ.दिग्विजय भाटी पुत्र रघुराज सिंह, अनीता व उसकी बहन सुशीला तथा बेटे जोगेंद्र निवासी मोहल्ला कोट खेवान तथा सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव तरारा निवासी अंकित पुत्र राजपाल, शब्दलपुर निवासी आकाश पुत्र जवाहर पर गुंडा एक्ट लगाया है। पुलिस के मुताबिक अनीता व सुशीला के खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज हैं। बीते दिनों शादी के नाम पर दो लोगों से रुपये छीनने व मारपीट मामले म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.