जहानाबाद, दिसम्बर 23 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के छरियारी में किसान नेता पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का आयोजन किसान संघर्ष समिति के द्वारा किया गया। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष मंजय कुमार ने कहा कि किसानों के हित में चौधरी चरण सिंह ने काफी काम किया था। जिसका लाभ आज भी किसानों को मिल रहा है। इस अवसर पर श्याम देव सिंह, जर्मन यादव ,राजेंद्र यादव, रंजीत कुमार, सिद्धांत कुमार आदि लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.